कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म : सगे भाइयों को भेजा जेल, गोद लेने वाली मां और यतीमखाना प्रबंधन पर होगी कार्रवाई

गोद लेकर घर लाई किशोरी से दुष्कर्म में सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने जानकारी न देने व साक्ष्य छिपाने को लेकर दर्ज मुकदमे में गोद लेने वाली मां और यतीमखाना प्रबंधन के नाम भी बढ़ाने की तैयारी की है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 09:57 AM (IST)
कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म : सगे भाइयों को भेजा जेल, गोद लेने वाली मां और यतीमखाना प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
कानपुर में गोद ली किशोरी से दुष्कर्म का मामला।

कानपुर, जागरण संवाददाता। जिसे बहन बनाकर घर लाए थे, उसकी अस्मत लूटने वाले दोनों भाइयों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर पुलिस की जांच में पीड़ित किशोरी को गोद लेने वाली महिला और यतीमखाना प्रबंधन को भी इस मामले में आरोपित बनाने की तैयारी है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित किशोरी ने जो मुकदमा दर्ज कराया है, उसमें आरोपित सगे भाइयों दाउद व साउद के साथ इनकी मां शाहजहां बेगम को आरोपित बनाया गया है। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि पीड़िता के साथ हुई घटना की जानकारी शाहजहां बेगम के अलावा यतीमखाना प्रबंधन को भी थी।

मगर, दोनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। यही नहीं शाहजहां बेगम ने तो साक्ष्य भी नष्ट किए हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शाहजहां बेगम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बांदा का यतीमखाना भी सवालों के घेरे में

पुलिस की जांच में बांदा का यतीमखाना भी सवालों के घेरे में है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि बांदा के यतीमखाना ने गोद देने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। उनसे भी इस संबंध में जवाब तलब किया जाएगा। अगर आरोप सही मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

जांच के दायरे में पुलिस : संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिता से नहीं मिलने देने पर किशोरी ने 14 अगस्त को हाथ की नस काटी थी। कर्नलगंज पुलिस सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इन सब तथ्यों की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी