महोबा में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा, अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की बारी

साक्षी महाराज ने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के पूर्व में दिए गए बयान पर निशाना साधा। कहा कि हैदराबाद के विधायक टाइगर राजा ङ्क्षसह का जब जुलूस निकलता है तो मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया जाता है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 27 Dec 2021 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 27 Dec 2021 07:07 PM (IST)
महोबा में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा, अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की बारी
महोबा के कुलपहाड़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में संबोधित करते उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महराज।

महोबा, जागरण संवाददाता। अयोध्या, काशी विश्वनाथ में तो काम पूरा हुआ, अब मथुरा की बारी है। इसे हम लेकर रहेंगे। हमारी लड़ाई हिंदू-मुस्लिम की नहीं, बल्कि आतंकवाद से है। घोषणा पत्र से आगे बढ़कर भी भाजपा ने काम किया है। घोषणा पत्र में बुलडोजर नहीं था, लेकिन हम उसे भी चला रहे हैं। यह बात कुलपहाड़ कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कही।

उन्होंने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) प्रमुख असदुद्दीन  ओवैसी के पूर्व में दिए गए बयान पर निशाना साधा। कहा कि हैदराबाद के विधायक टाइगर राजा सिंह का जब जुलूस निकलता है तो मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया जाता है। सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री काशी में श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठे व साथ में भोजन किया। क्या सैफई वाले ऐसा कर सकते हैं। अभी अखिलेश जिस खास को अपने साथ विदेश ले गए थे, उसके यहां छापे में 257 करोड़ रुपये मिल चुके हैं और गिनती जारी है। सपा शासनकाल में बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा दिया गया। अब उप्र की योगी सरकार ने गुंडाराज खत्म किया और बड़े-बड़े को ठिकाने लगा दिया। सपा ऐसे लोगों को शरण देने का काम करती थी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विक्रमादित्य बनने जा रहे हैं और देश हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। दावा किया कि अभी भाजपा की जितनी सीटें हैं, उससे अधिक जीतकर उप्र में फिर से सरकार बनाएंगे।  

सदर विधायक राकेश गोस्वामी व चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र ङ्क्षसह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. कमलेश सक्सेना, प्रीतम ङ्क्षसह किसान, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश राजपूत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।  

chat bot
आपका साथी