भाजपा प्रदेश कमेटी में कानपुर को फिर तरजीह, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से सात नेताओं को पद

कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक अभी प्रदेश में मंत्री थे अब उन्हें महामंत्री बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 04:26 PM (IST)
भाजपा प्रदेश कमेटी में कानपुर को फिर तरजीह, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से सात नेताओं को पद
भाजपा प्रदेश कमेटी में कानपुर को फिर तरजीह, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से सात नेताओं को पद

कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी में कानपुर को एक बार फिर तरजीह दी गई है। कानपुर नगर से जहां चार नेताओं ने प्रदेश कमेटी में स्थान बनाया है, वहीं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से सात नेताओं को स्थान मिला है। इससे साफ है भाजपा के शीर्ष नेताओं की निगाह कानपुर-बुंदेलखंड में जमीन को और मजबूत कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश की कमेटी में देवेश कोरी जहां दोबारा मंत्री बने हैं, वहीं पहले से कमेटी में शामिल नेताओं के पद बदले गए हैं। साथ ही फ्रंटल संगठनों से भी मुख्य कमेटी मेें लोगों को लिया गया है। भाजपा प्रदेश कमेटी में सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सलिल विश्नोई पिछले कमेटी में प्रदेश महामंत्री थे और कमलावती सिंह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी थीं। इसी तरह प्रकाश पाल को भी प्रोन्नति मिली है, उन्हें प्रदेश मंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी ओर देवेश कोरी पिछली कमेटी में भी प्रदेश मंत्री के पद पर थे, उन्हें इस बार भी मंत्री पद मिला है।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में तीन और नेताओं को प्रदेश कमेटी में जगह मिली है। इसमें कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक भी शामिल हैं, वे अभी प्रदेश में मंत्री थे, अब उन्हें महामंत्री बनाकर ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। चित्रकूट के अशोक जाटव अभी तक कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मंत्री थे, अब उन्हें प्रदेश में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। फर्रुखाबाद के प्रांशू दत्त द्विवेदी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं, अब उन्हें प्रदेश में मंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय के मुताबिक क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सभी को उनके मनोनयन पर बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी