कानपुर के बांस मंडी में भीषण आग से रही दहशत, टिम्बर फर्मों को लाखों का नुकसान

कानपुर शहर में भोर पहर बांस मंडी टिंबर फर्म के अंदर रखे माल में अचानक आग लग गई। तेज लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत का आलम बन गया है। दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 07:34 AM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 07:34 AM (IST)
कानपुर के बांस मंडी में भीषण आग से रही दहशत, टिम्बर फर्मों को लाखों का नुकसान
बांस मंडी में आग की लपटें देखकर अफरा तफरी मच गई।

कानपुर, जेएनएन। बांस मंडी स्थित बांस-बल्ली की दो टिंबर फर्मों में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। बांस फटने की आवाज से इलाके के लोग भी निकल आए और दहशत फैल गई। सूचना पर लाटूश रोड, फजलगंज व कर्नलगंज से आए दमकल जवानों ने एक दर्जन फायर टेंडर की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तबतक लाखों का बांस, बल्ली जल गया था।

बांस मंडी में गांधी नगर पी रोड निवासी कारोबारी विमल कुमार तिवारी की इंडिया टिंबर नाम से फर्म है। साथ ही पड़ोस में इलाके के रहने वाले आरिफ अनवर की हिन्द टिंबर मार्ट नाम से फर्म है। विमल कुमार तिवारी ने बताया आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। लपटें और तेज धुआं उठने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद अनवरगंज व रायपुरवा थाने की फोर्स और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सूचना पर विमल भी परिवारीजनों के साथ आये। इसी बीच लपटों ने पड़ोस की हिन्द टिम्बर फर्म को भी चपेट में ले लिया।

लाटूश रोड फायर स्टेशन के एफएसओ सुरेंद्र चौबे ने बताया कि दोनों फर्मों में बांस व बल्ली भरी हुई थी। आग से बांस तेज आवाज के साथ फट रहे थे। इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराकर एक दर्जन अग्निशमन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कारोबारी विमल और आरिफ ने बताया कि आग दुकान में पीछे तक लगी है। अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी