14 अगस्त को खुले हैं बैंक

जागरण संवाददाता, कानपुर : जन्माष्टमी और 15 अगस्त के चलते शनिवार से अगले चार कार्यदिवस में तीन दि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2017 01:46 AM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2017 01:46 AM (IST)
14 अगस्त को खुले हैं बैंक
14 अगस्त को खुले हैं बैंक

जागरण संवाददाता, कानपुर : जन्माष्टमी और 15 अगस्त के चलते शनिवार से अगले चार कार्यदिवस में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान केवल 14 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे और ग्राहकों का काम होगा। हालांकि 14 अगस्त को जन्माष्टमी मनाए जाने की संभावनाओं के बीच बैंक में उपस्थिति कम रह सकती है। 12 अगस्त को माह का दूसरा शनिवार, 13 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को जन्माष्टमी/स्वतंत्रता दिवस का अवकाश है। कुछ सोशल साइट्स पर यह अफवाह फैली कि 12 अगस्त से 15 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे। लेकिन आरबीआइ की अवकाश सूची में 14 अगस्त नहीं है। वहीं प्रशासनिक सूची में 14 अगस्त कार्यदिवस है। ऐसे में शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे।

chat bot
आपका साथी