हमेशा सद्गुरु पर भरोसा रखें, प्रसन्न रहेंगे

हर क्षण प्रसन्न रहें। धन्यवाद देना सीखें। धन्यवाद देंगे तो धन मिलेगा। सद्गुरु पर भरोसा रखें। यह बात कथावाचक सुधांशु जी जी महाराज ने बिठूर स्थित अपने आश्रम पर कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 05:58 PM (IST)
हमेशा सद्गुरु पर भरोसा रखें, प्रसन्न रहेंगे
हमेशा सद्गुरु पर भरोसा रखें, प्रसन्न रहेंगे

जागरण संवाददाता, कानपुर : हर क्षण प्रसन्न रहें। धन्यवाद देना सीखें। धन्यवाद देंगे तो धन मिलेगा। अपनी किस्मत को कोसने के बजाय यह देखें कि आपसे कहां भूल हुई जो कार्य पूरा नहीं हुआ। ये बातें कथावाचक सुधांशु जी महाराज ने सिद्धिधाम आश्रम बिठूर में आयोजित सत्संग में कहीं।

उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति निष्ठा रखें। जो भी कार्य करें उसमें पूरी ईमानदारी होनी चाहिए। गुरु आपको निधि देते हैं। गुरु पर यकीन रखें। गुरु पर भरोसा रखेंगे तो सदैव प्रसन्न रहेंगे। जब भी कोई संकट आता है तो गुरु कवच का कार्य करते हैं। भगवान के विधान को बदला नहीं जा सकता है। अपने भगवान पर भी भरोसा रखें और उसके चरणों में ही ध्यान लगाएं। जब भगवान को समय देंगे, उनका ध्यान, पूजन करेंगे तो आपको भगवान मिल जाएंगे। उनकी कृपा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ एक चीज घटती है वह है उम्र और अगर कुछ बढ़ती है तो वह है तृष्णा। तृष्णा को मत बढ़ाओ। जो घटता व बढ़ता है वह है मन और जो न घटता है और न ही बढ़ता है वह है विधि का विधान। महाराज श्री ने कहा कि गुरुकुल की वजह से ही चाणक्य ने अखंड भारत का निर्माण किया था। गुरुकुल की परंपरा से ही भारत समृद्ध होगा और फिर सोने की चिड़िया बनेगा।

इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक भगवती सागर, एमएलसी अरुण पाठक, भाजपा उत्तर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण अध्यक्ष अनीता गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष सुशील कटियार, आश्रम के प्रधान आरपी सिंह, प्रभारी आचार्य रजनीश, आचार्य डा. महेश, कुलदीप पांडेय, रामकुमार पाठक, मनोज शास्त्री, रामनाथ अग्रवाल, रामशंकर चौरसिया आदि रहे।

सुखी जीवन के सूत्र

- दूसरों की निंदा से बचें

- अपने कर्म और भगवान पर भरोसा रखें

- बच्चों को संस्कारवान बनाएं

- लोभ, क्रोध और मोह से दूर रहें गुरुकुल में वेद, उपनिषद की पढ़ाई

आश्रम में शुरू हुए महर्षि वेद व्यास अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं चलेंगी। इस गुरुकुल के संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद से मान्यता ली जाएगी। यहां बच्चों को वेद, उपनिषद, श्रीमद्भगवत गीता आदि की शिक्षा भी दी जाएगी।

20 बच्चों का मुंडन संस्कार

आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 20 बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया। साथ ही यज्ञ में सुधांशु जी महाराज व अतिथियों ने आहुति प्रदान की।

chat bot
आपका साथी