Mission 2022: चाचा-भतीजे में कम होती नजर आ रहीं तल्खियां, औरैया में पूर्व CM अखिलेश यादव ने दिए संकेत

UP Vidhansabha Chunav 2022 सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चाचा शिवपाल से रिश्तों में तल्खियां दूर होने लगीं। बढ़ते अपराधों पर प्रदेश सरकार को घेरा तीनों कृषि कानून वापसी तक विरोध जारी रखने का एलान। अब जनता सपा की ओर देख रही हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 09:32 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 09:32 PM (IST)
Mission 2022: चाचा-भतीजे में कम होती नजर आ रहीं तल्खियां, औरैया में पूर्व CM अखिलेश यादव ने दिए संकेत
औरैया में सपा कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

औरैया, जेएनएन। UP Vidhansabha Chunav 2022 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चाचा शिवपाल सिंह यादव से तल्खी दूर हाेती नजर आ रही है। ऐसा स्पष्ट उनके बयान से जो उन्होंने औरैया जनपद में दिया। शनिवार को उन्होंने यहां कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया जाएगा। इसमें चाचा शिवपाल यादव की पार्टी को भी तरजीह मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को भी घेरा। वह कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे।  

औरैया में भी दोहराया काले कानून वापस लेने का बयान 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं एवं बच्चियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है। पहले जो लोग दूसरी पार्टियों पर आरोप लगाते थे अब उनकी ही पार्टी में ऐसे कार्य हो रहे हैं। अपराध का ग्राफ कम करने का दंभ भरने वाली पार्टी पूरी तरह से फेल हो गई है। किसानों की दोगुनी आय का दावा करने वाली भाजपा सरकार अब उनकी जमीनों पर नजरें गड़ाए है और पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए नए कृषि कानून लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक सपा कार्यकर्ता चुपचाप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अब जनता सपा की ओर देख रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाएगी। सपा सरकार में कराए गए कार्य आज भी पत्थर की लकीर बने हैं। 

यह भी पढ़ें : प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर अखिलेश यादव प्रतिबद्ध, कहा- सत्ता में आते ही वापस लेंगे काले कानून

सपा नेता के घर हुई चर्चा 

इसके बाद वह सपा नेता सर्वेश गौतम के घर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी और पंचायत चुनाव में लगन से जुटने को कहा। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, अवधेश भदौरिया, सर्वेश बाबू गौतम, धर्मेंद्र यादव, बबलू यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, अमन तोमर आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी