बंद स्लाटर हाउस चालू हों, प्रदर्शन

कानपुर : सुअर मीट के विक्रेताओं ने फजलगंज में बंद स्लाटर हाउस चालू कराने को लेकर नगर निगम में प्रदर्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 01:02 AM (IST)
बंद स्लाटर हाउस  चालू हों, प्रदर्शन
बंद स्लाटर हाउस चालू हों, प्रदर्शन

कानपुर : सुअर मीट के विक्रेताओं ने फजलगंज में बंद स्लाटर हाउस चालू कराने को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। शासन के आदेश पर नगर निगम ने तीन दिन पहले ही स्लाटर हाउसों बंद कर सील लगाई है। साथ ही 21 मार्च को सभी लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

नगर निगम मुख्यालय में सुबह सुअर मीट के विक्रेता पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस वित्तीय वर्ष का लाइसेंस है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर स्लाटर हाउस बंद व लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। शासन से दिशा-निर्देश आने पर ही इन्हें खोला जाएगा। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह सभी बंद स्लाटर हाउस का निरीक्षण पुलिस अफसरों के साथ किया गया। लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी मीट बेचने वालों का चालान किया जाएगा।

वहीं घोसी एसोसिएशन के मोहम्मद वसीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बताया है कि आधुनिक स्लाटर हाउस बनने तक इनको चालू किया जाए ताकि कारोबार चलता रहे। ऐसे तो हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी