82 सबस्टेशन, मरम्मत गैंग सिर्फ 50

कानपुर : केस्को के 82 सबस्टेशनों में केवल 50 गैंग फाल्ट सुधारते हैं। यही वजह है कि आपदा के समय हालात

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 01:19 AM (IST)
82 सबस्टेशन, मरम्मत गैंग सिर्फ 50

कानपुर : केस्को के 82 सबस्टेशनों में केवल 50 गैंग फाल्ट सुधारते हैं। यही वजह है कि आपदा के समय हालात बिगड़ जाते हैं। सोमवार रात आए आंधी-तूफान के बाद भी यही हुआ। वह तो, आकस्मिक मौकों के लिए पांच ठेकेदारों के 90 कर्मचारी मददगार बन गए, वर्ना हालात और भयावह होते। अधिशासी अभियंता व केस्को प्रवक्ता आरडी पांडेय भी मानते हैं कि सामान्य दिनों में 50 गैंग फाल्ट ठीक कर लेते हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदा के समय दिक्कत होती है। इसी कारण निजी ठेकेदारों की मदद ली जा रही है। केस्को सूत्रों की माने तो, गैंगों के भरोसे पूरी सुधार व्यवस्था है। अधिकतर तकनीकी स्टाफ, अभियंताओं को केबिलों, तारों व फीडरों की सही जानकारी नहीं है।

-----

केस्को का ढांचा

सर्किल : चार

डिवीजन : 18

सबस्टेशन : 82

ट्रांसमिशन फीडर : 105

11 केवी फीडर : 415

अधिशासी अभियंता : 18

सहायक अभियंता : 42

अवर अभियंता : 82

chat bot
आपका साथी