अस्पतालों में मरीज बेहाल तीमारदार घरों से लाए पंखे

कानपुर, जागरण संवाददाता : भीषण गर्मी से जहां अस्पताल में मरीजों को देखने आए कई तीमारदार बेहोश होकर ग

By Edited By: Publish:Mon, 25 May 2015 12:27 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 12:27 AM (IST)
अस्पतालों में मरीज बेहाल तीमारदार घरों से लाए पंखे

कानपुर, जागरण संवाददाता : भीषण गर्मी से जहां अस्पताल में मरीजों को देखने आए कई तीमारदार बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए तमाम लोगों ने घरों से पंखे लाकर वार्डो में लगाए। हैलट के बर्न वार्ड में रविवार दोपहर भर्ती एक महिला मरीज को हड़हा उन्नाव निवासी हुस्ना देखने आई थीं। भीषण गर्मी में चक्कर खाकर गिरने के बाद बेहोश हो गईं। सर्जरी के एनओटी वार्ड में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो कूलर लगवा रखे हैं, जो कि वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या को देखते हुए कम हैं। गर्मी से बचाव के लिए यहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने घरों से पंखे लाकर लगाए हैं।

chat bot
आपका साथी