तमंचे की बट मार छात्र के दांत तोड़े, फायरिग

संवाद सहयोगी छिबरामऊ कोचिग पढ़ कर वापस जा रहे छात्र को कार सवारों ने घेर लिया। हम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 12:14 AM (IST)
तमंचे की बट मार छात्र के दांत तोड़े, फायरिग
तमंचे की बट मार छात्र के दांत तोड़े, फायरिग

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: कोचिग पढ़ कर वापस जा रहे छात्र को कार सवारों ने घेर लिया। हमलावरों ने तमंचे की बट मार छात्र के दांत तोड़ दिए। जान से मारने की नियत से फायरिग भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली छिबरामऊ के गांव भगवंतपुर निवासी सनी सक्सेना ने बताया कि वह 27 जनवरी को कोचिग पढ़ने के लिए छिबरामऊ आए थे। कोचिग पढ़ने के बाद रात नौ बजे करीब पैदल वापस गांव भगवंतपुर जा रहे थे। सौरिख छिबरामऊ रोड पर खोजीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसी समय एक कार वहां पर आई। कार से जिला इटावा चौकी सैफई के भाला सौया निवासी जनवेद, संटू, राम फिरोज व सुनील उतरे। उन्हें घेर लिया और अभद्रता की। तमंचा की बटों से मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। तमंचे की बट मार कर दांत तोड़ दिए। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इस बीच जनवेद व संटू ने जान से मारने की नियत से फायरिग कर दी। किसी तरह हमलावरों से जान बचाई। सड़क से अन्य लोगों के निकलने पर कार सवार लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल हो जाने की वजह से रात में तहरीर देने के लिए कोतवाली नहीं पहुंच सके। घर पहुंच कर स्वजन को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर जनवेद, संटू राम फिरोज व सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे। मामूली बात पर चली लाठियां, चार घायल

मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर लाठियां चल गई। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव में रामविलास व सोबरन लाल के बीच विवाद हो गया। कारण, सूख रहे कपड़ों से पानी मवेशी के ऊपर टपक रहा था। इसी बात पर झगड़ा शुरू हुआ। दोनों पक्षों में लाठियां चली। इसमें रामविलास की पुत्री बेबी व पुत्र को चोटें आई। दूसरे पक्ष से सोबरन लाल व इनकी पत्नी रामकली घायल हो गई। सोबरन व रामकली मेडिकल कालेज में भर्ती हुए। जबकि बेबी व इनका भाई निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी