कन्नौज में जमीन के विवाद में पथराव व फायरिंग में छह घायल

कन्नौज की गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम तिलकिया बबरापुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 01 Apr 2018 02:04 PM (IST) Updated:Sun, 01 Apr 2018 02:04 PM (IST)
कन्नौज में जमीन के विवाद में पथराव व फायरिंग में छह घायल
कन्नौज में जमीन के विवाद में पथराव व फायरिंग में छह घायल
style="text-align: justify;">कन्नौज (जेएनएन)। इत्रनगरी में आज दिन में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद पथराव व फायरिंग होने लगी। जिसके कारण आधा दर्जन लोग घायल हैं। पुलिस विवाद तथा बवाल का कारण जानने में लगी है।

कन्नौज की गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम तिलकिया बबरापुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। एक पक्ष से देवेंद्र कुमार पुत्र राम बाबू और दूसरे पक्ष से ज्ञानेंद्र पुत्र सोने लाल में समर्थन में भीड़ जुट गई। दोनों पक्षों में आमने सामने फायरिंग से देवेंद्र को गोली लग गई।

इससे वह घायल होकर गिर पड़े। साथ में रामबाबू को भी चोटें आईं। इसके साथ लाठी डंडे चलने में रोहित कुमार, विनोद कुमार, सुरजीत देवी व राजवती को भी चोटें आई। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।

chat bot
आपका साथी