कन्नौज में तमंचा अड़ा कर नौकर की पत्नी से दुष्कर्म

संवाद सूत्र सौरिख नौकरानी ने दुकानदार पर तमंचा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 09:57 PM (IST)
कन्नौज में तमंचा अड़ा कर नौकर की पत्नी से दुष्कर्म
कन्नौज में तमंचा अड़ा कर नौकर की पत्नी से दुष्कर्म

संवाद सूत्र, सौरिख: नौकरानी ने दुकानदार पर तमंचा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना सौरिख के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति एक दुकान पर नौकरी करते हैं। रविवार शाम को दुकान मालिक बाइक से पति के साथ घर पर आए। उन्होंने पति को शराब खरीदने के लिए बाइक से ठेके पर भेज दिया। पति के जाने बाद अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने तमंचा अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद पति घर पर आए। इससे पहले वो सच बताती कि आरोपित बाइक की चाबी छीन कर वहां से फरार हो गया। पति के साथ वह चौकी पहुंची और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद दंपती को थाने भेज दिया। पीड़िता ने थाने में चपुन्ना निवासी संदीप तिवारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दुष्कर्म की घटना की जानकारी पाकर सीओ छिबरामऊ शिवकुमार थापा थाने पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे में महिला पुलिस के सामने पीड़िता से जानकारी की। आरोपित के खिलाफ दलित उत्पीड़न व दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़िता को अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपित दुकानदार को पकड़ लिया। सीओ छिबरामऊ शिवकुमार थापा ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दबंगों ने दंपति को पीटा

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: मोहल्ला रामगंज निवासी सोना देवी ने बताया कि मोहल्ले के किशोर कुमार, मोहित निवासी राम कृष्ण नगर, संजय निवासी अफसरी, हनी ठाकुर ने सोमवार सुबह घर में घुसकर अभद्रता कर मारपीट की। बचाने आए पति संतोष को भी मारा पीटा। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी