कलेक्ट्रेट पर किसानों ने किया सत्याग्रह आंदोलन

जागरण संवाददाता, कन्नौज : बिजली कटौती रोकने व कर्जमाफी की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2018 03:02 AM (IST)
कलेक्ट्रेट पर किसानों ने किया सत्याग्रह आंदोलन
कलेक्ट्रेट पर किसानों ने किया सत्याग्रह आंदोलन

जागरण संवाददाता, कन्नौज : बिजली कटौती रोकने व कर्जमाफी की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह आंदोलन किया। नारेबाजी कर सरकार से मांग दोहराई गई। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान कलेक्ट्रेट परिसर में एकजुट हुए। जिलाध्यक्ष हरबंश ¨सह राजपूत के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान किसानों ने तमाम मांगे रखी हैं। मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला ने बताया कि देश के सभी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। बिजली की बढ़ी दरें वापस ली जाएं। आवारा मवेशियों के लिए पशुशाला बनाई जाए। यह फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। आलू भंडारण की दरें भी तय की जाएं। जिला सचिव जगन्नाथ सविता, जितेंद्र कुमार, उदय भान, राम रतन, राम नरेश, रामपूर्ति व नीरज रहे। मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी