सड़क पर पानी, बीमारियों की आशंका

जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिला मुख्यालय से जुड़े यशोदा नगर मोहल्ले में जल निकासी का साधन न हो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Sep 2017 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 03 Sep 2017 06:27 PM (IST)
सड़क पर पानी, बीमारियों की आशंका
सड़क पर पानी, बीमारियों की आशंका

जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिला मुख्यालय से जुड़े यशोदा नगर मोहल्ले में जल निकासी का साधन न होने से सड़क पर जलभराव की समस्या परेशानी बन गई है। ग्राम प्रधान से लेकर जिला स्तरीय अफसरों तक शिकायत की गई पर कोई फर्क नहीं पड़ा। शाम ढलने के बाद मच्छर हमला शुरू कर देते हैं। इससे घर बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। कई लोगों ने मच्छरों से बचने के लिए दरवाजे व खिड़कियों पर जाली लगवा रही है। इसके बाद भी संकट बरकरार है।

लोगों ने बयां किया दर्द

मोहल्ले में पानी की निकासी न होने से गंदगी सड़क पर रहती है। बदबू से लोगों का घर के बाहर निकलना मुश्किल है। अर्से से समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

-आकाश।

मोहल्ले में गंदगी के ढेर लगे हैं। कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बदबू की वजह से लोगों के यहां कोई आता नहीं है।

-विपिन।

मोहल्ले की समस्या ग्राम प्रधान से लेकर जिला स्तरीय अफसरों को बताई गई। कोई पहुंचा नहीं है। अब संक्रामक रोग फैलने के बाद ही ध्यान दिया जाएगा।

-सुमंत कटियार।

अफसर बोले

मामला संज्ञान में नहीं है। सड़क व घरों के आसपास जल निकासी का साधन नहीं है तो जांच करा जल्द निराकरण कराया जाएगा। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

-जगदीश प्रसाद, जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी