आलू व मटर में झुलसा की संभावना, बचाव करें किसान

इससे झुलसा रोग नहीं लगेगा।इससे झुलसा रोग नहीं लगेगा।इससे झुलसा रोग नहीं लगेगा।इससे झुलसा रोग नहीं लगेगा।इससे झुलसा रोग नहीं लगेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 06:09 AM (IST)
आलू व मटर में झुलसा की संभावना, बचाव करें किसान
आलू व मटर में झुलसा की संभावना, बचाव करें किसान

जागरण संवाददाता, कन्नौज : बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सबसे ज्यादा आलू और मटर को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने से झुलसा की संभावना बढ़ गई है। मौसम साफ न हुआ तो फसलों में तेजी से रोग लगेगा। ऐसे में किसान बचाव में जुट गए हैं।

उप निदेशक कृषि आरएन सिंह ने बताया कि बारिश से आलू व मटर में झुलसा रोग की संभावना बढ़ गई है। यदि दो चार दिन मौसम साफ न हुआ तो रोग फसलों में लग जाएगा। हालांकि किसान इससे पहले बचाव कर सकते हैं। खेतों में भरा पानी निकाल दें। साथ ही कीटनाशक का छिड़काव करें। एक हेक्टेयर खेत में डाइथेन-एम 45 दो किलोग्राम पानी में मिलाकर पौधों में छिड़काव करें। यह प्रक्रिया आठ से दस दिन के अंतराल में करनी होगी। इससे झुलसा रोग नहीं लगेगा।

chat bot
आपका साथी