जल सत्याग्रह कर किसान बिल का विरोध

फोटो संख्या 8 - सपाइयों ने गंगा में बैठकर सरकार पर साधा निशाना - बोले किसानों के साथ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 11:38 PM (IST)
जल सत्याग्रह कर किसान बिल का विरोध
जल सत्याग्रह कर किसान बिल का विरोध

फोटो संख्या : 8

- सपाइयों ने गंगा में बैठकर सरकार पर साधा निशाना

- बोले, किसानों के साथ छलावा कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, कन्नौज : किसान बिल के विरोध में सपाइयों ने जल सत्याग्रह किया। गंगा में बैठकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सरकार की नीतियों की निदा की।

रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं मेहंदीघाट पर एकजुट हुए। गंगा में बैठकर केंद्र और प्रदेश सरकार के किसान बिल के विरोध में जल सत्याग्रह किया। नवाब सिंह ने कहा एक तरफ सरकार किसानों की आय दो गुना करने का बात करती है तो दूसरी तरफ छलावा किया जा रहा है। मक्का खरीद इसका उदाहरण है। मक्का का सरकारी समर्थन मूल्य 1850 रुपये है लेकिन किसानों ने 1000 रुपये में बेचने पर मजबूर हैं। ऊपर से जो बिल पास किया है वह बिल किसानों के लिए फांसी का फंदा होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जो आह्वान किया है कार्यकर्ता उसके लिए तैयार रहें। इस मौके पर संजय दुबे, नीलू यादव, गोल्डी यादव, शोभित दुबे, अन्नू तिवारी, देवेंद्र, अमित मिश्रा, धर्मेंद्र भी रहे।

chat bot
आपका साथी