छह डिग्री पर पहुंचा पारा, सर्दी से कांपे लोग

जागरण संवाददाता कन्नौज सर्दी का सितम सातवें आसमान पर पहुंच गया है। रविवार को जब पारा छह डिग्री पहुंच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:40 PM (IST)
छह डिग्री पर पहुंचा पारा, सर्दी से कांपे लोग
छह डिग्री पर पहुंचा पारा, सर्दी से कांपे लोग

जागरण संवाददाता, कन्नौज: सर्दी का सितम सातवें आसमान पर पहुंच गया है। रविवार को जब पारा छह डिग्री पर पहुंचा तो लोगों की रूह तक कांप उठी। दिन भर चली शीतलहर से आम जनमानस बेहाल हो गया, वहीं गलन के कारण लोग घरों में दुबके रहे। बाजार और सड़कों पर भी ज्यादा चहल-पहल नहीं दिखाई दी।

रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। रात में तापमान आठ डिग्री तक रहा, लेकिन सुबह अचानक पारा दो डिग्री नीचे लुढ़क गया और छह डिग्री तापमान होने से लोग बेहाल हो उठे। दिन में उत्तर-पूर्वी हवा 3.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली, जिससे शीतलहर ने लोगों को घर से निकलना दूभर कर दिया। गलन अधिक होने के कारण दिन भर लोग अलाव के आसपास बैठे रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ तेज बर्फीली हवाएं चल रहीं हैं। मैदानी इलाकों में इन्हीं उत्तर-पश्चिम हवाओं के प्रभाव के कारण पश्चिमी विक्षोभ बढ़ गया है। आ‌र्द्रता अधिक होने के कारण गलन का प्रकोप भी बढ़ गया है। हवाओं के प्रभाव से आसमान पर बादल छाए हैं। दिन में नाममात्र की धूप निकली, जिससे लोगों को अलाव का ही सहारा लेना पड़ा। अभी तीन दिन तक मौसम के इसी तरह रहने की उम्मीद है। रविवार को मौसम का हाल

अधिकतम तापमान - 18.8 डिग्री

न्यूनतम तापमान - 6.2 डिग्री

हवा की दिशा - उत्तर-पूर्वी

हवा की गति - 3.6 किमी प्रतिघंटा

हवा में नमी - 97 फीसद कोट

हवाओं के विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से कोहरा भी पड़ेगा।

-डॉ. अजय मिश्र, मौसम वैज्ञानिक

chat bot
आपका साथी