चार मेडिकल स्टोर, सात मीट की दुकान का चालान

- खाद्य विभाग ने की छापामारी नहीं मिले लाइसेंस - दो सरसों के तेल के नमूने हुए पास आई रिपो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 06:59 PM (IST)
चार मेडिकल स्टोर, सात मीट की दुकान का चालान
चार मेडिकल स्टोर, सात मीट की दुकान का चालान

- खाद्य विभाग ने की छापामारी, नहीं मिले लाइसेंस

- दो सरसों के तेल के नमूने हुए पास, आई रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, कन्नौज : खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चलाया। टीम को देखकर कई दुकानें बंद हो गईं, फिर भी चार मेडिकल स्टोर व सात मीट की दुकानों पर पड़ताल की, जहां खाद्य विभाग का लाइसेंस नहीं मिला। इस आधार पर सभी दुकानों के चालान किए गए हैं।

शासन के निर्देश पर जिले में मिलावटी व बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को अभिहित अधिकारी सतीशचंद्र शुक्ला ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज कुमार के साथ जिले भर में छापामारी की। सबसे पहले मीट दुकानों की पड़ताल की। टीम की जानकारी होने पर कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। सात दुकानों पर पड़ताल की, जहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। खाद्य का लाइसेंस नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए सभी के चालान किए। इसके बाद मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। चार स्टोर पर खाद्य का लाइसेंस नहीं मिला। चारो मेडिकल का भी चालान किया गया। अनुज ने बताया कि इससे पहले सौरिख स्थित एक आयल मिल में सरसों के तेल के दो नमूने लिए थे, जो औरैया के बिधूना से आया था। जांच के लिए नमूना आगरा भेजा था, जो पास हो गया है।

chat bot
आपका साथी