आधार कार्ड बनाने वाली संस्था की आइडी लॉक

संवाद सूत्र, ठठिया: इलाहाबाद बैंक शाखा ठठिया में आधार कार्ड के नाम पर धन उगाही करने व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST)
आधार कार्ड बनाने वाली संस्था की आइडी लॉक
आधार कार्ड बनाने वाली संस्था की आइडी लॉक

संवाद सूत्र, ठठिया: इलाहाबाद बैंक शाखा ठठिया में आधार कार्ड के नाम पर धन उगाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। आइडी को लॉक कर दिया गया। कर्मचारियों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।

कस्बे की इलाहाबाद बैंक में आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा था। निश्शुल्क आधार कार्ड बनाने के निर्देश ताक पर रखकर कर्मचारी लगाकर धन उगाही करते रहे। इसका वीडियो वायरल हुआ था। दैनिक जागरण ने 18 नवंबर रविवार के अंक में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। शाखा प्रबंधक अ‌र्श्वनी तिवारी ने बताया कि वीडियो की पुष्टि करने के बाद कर्मियों की आइडी ब्लाक कर दी गई है। अधिकारियों के निर्देश मिलते ही थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी