बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन स्वामियों से गांधीगीरी

जागरण संवाददाता, कन्नौज: यातायात निरीक्षक ने तिर्वा क्रा¨सग पर चे¨कग अभियान चलाकर बिना हेलमेट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:17 PM (IST)
बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन स्वामियों से गांधीगीरी
बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन स्वामियों से गांधीगीरी

जागरण संवाददाता, कन्नौज: यातायात निरीक्षक ने तिर्वा क्रा¨सग पर चे¨कग अभियान चलाकर बिना हेलमेट व सील्ट बेल्ट बांधकर यात्रा करने वालों से गांधीगीरी की। उन्हें गुलाब का फूल देकर सुरक्षित यात्रा के नियम बताएं गए। इसके अलावा यातायात पुलिस बूथ केंद्र पर लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

रविवार को यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र ¨सह ने तिर्वा क्रा¨सग पर दुपहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया। एक-एक करके बिना हेलमेट व सीट बेल्ट बांधे सफर करने वाले वाहन स्वामियों को रोका गया। धर्मेंद्र ¨सह ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उन्हें गुलाब का फूल देकर गांधीगीरी की। इससे वाहन स्वामियों का सिर शर्म से नीचे झुक गया। यातायात निरीक्षक समेत पुलिस कर्मियों ने उन्हें हेलमेट व सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने की बात कही। कहा कि इसका प्रयोग करने से सड़क हादसों से बचा जा सकता है। साथ ही शराब पीकर व अधिक देर रात वाहन न चलाने की ताकीद दी। यातायात पुलिस के गांधीगीरी अभियान की शहर में चर्चा रही। गौरतलब है कि एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। इसमें जगह-जगह गोष्ठी, रैली व कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षित यात्रा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वहीं, पुलिस कर्मियों के अभियान के बाद भी बाइक सवार बिना हेलमेट व दुपहिया वाहन चालक बिना सील्ट बेल्ट के फर्राटा भर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी