गजलिका ने देवेश को दोहा शिरोमणि से नवाजा

द्दड्डद्भड्डद्यद्बद्मड्ड ष्श्रठ्ठद्घद्गह्मह्मद्गस्त्र ष्ठद्ग1द्गह्यद्ध 2द्बह्लद्ध ष्ठश्रद्धड्ड स्द्धद्बह्मश्रद्वड्डठ्ठद्ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:45 PM (IST)
गजलिका ने देवेश को दोहा शिरोमणि से नवाजा
गजलिका ने देवेश को दोहा शिरोमणि से नवाजा

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: युवा कवि एवं शायर देवेश दीक्षित को रजिस्टर्ड संस्था गजलिका की ओर से दोहा शिरोमणि पुरस्कार 2020 से नवाजा गया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने घर पहुंचकर मुंह मीठा कराया गया और निरंतर प्रगति की कामनाएं की।

साहित्यिक क्षेत्र में देश की एक प्रतिष्ठित संस्था गजलिका है। संस्था ने अपने अदबी सफर के 20 साल पूरे किए। इसको लेकर एक अखिल भारतीय दोहा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें देश के 123 कवियों ने प्रतिभाग किया। पांच चरणों में अलग-अलग विषय पर पांच-पांच दोहे लिखे गए। अंत में सभी दोहों का शिल्प, विधान तथा वीडियो से सूक्ष्म अवलोकन किया गया। प्रतियोगिता में पारदर्शिता बनाए रखने को सभी रचनाकारों के दोहे कोड नंबर से पहचाने गए। दोहा सम्राट अंसार कम्बरी कानपुर, डा. विकल मध्य प्रदेश, डा. ज्ञानेशदत्त हरित मेरठ, डा. मिथलेश शरण मित्तल बदायूं, डा. कमला माहेश्वरी, डां.विपिन गिरि सहारनपुर आदि विद्वान साहित्यकार ने निणरयक भूमिका निभाई। इसके उपरांत युवा कवि एवं शायर देवेश दीक्षित को संस्था के अध्यक्ष शायर डा. निशांत असीम ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा। नगद धनराशि तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। देवेश दीक्षित वर्तमान समय में छिबरामऊ की संस्था सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में हिदी शिक्षक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदीप प्रधान, आलोक वर्मा, उमर फारुख बंटी, विद्यासागर त्रिपाठी, श्याम दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी, शशिकांत शुक्ला, अनुपम वाजपेयी, अजय रावत, ओमनारायण मिश्रा ने हौसला अफजाई की।

chat bot
आपका साथी