एक्सप्रेस-वे पर कार डिवाइडर से टकराई, दंपती घायल

संवाद सहयोगी तिर्वा एक्सप्रेस-वे 217 किमी प्वाइंट पर हरियाणा से बिहार जा रही कार डिवाइड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:55 PM (IST)
एक्सप्रेस-वे पर कार डिवाइडर से टकराई, दंपती घायल
एक्सप्रेस-वे पर कार डिवाइडर से टकराई, दंपती घायल

संवाद सहयोगी, तिर्वा: एक्सप्रेस-वे 217 किमी प्वाइंट पर हरियाणा से बिहार जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दंपती घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पर हालत गंभीर होने पर स्वजनों के साथ लखनऊ रवाना हो गए।

हरियाणा के फरीदाबाद, सेक्टर-35, पार्ट-3, अशोका एंक्लेव, 345 ग्राउंड फ्लोर निवासी 32 वर्षीय अनीस कुमार सिंह अपनी पत्नी 28 वर्षीय निकिता सिंह के साथ कार से बिहार जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 217 किमी प्वाइंट पर कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के अरौल के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दोनों लोग जख्मी हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायल हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहां पर देर शाम को स्वजन भी पहुंच गए थे। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर स्वजन अपने साथ दोनों को लखनऊ लेकर रवाना हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सूचना पुलिस को भेज दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल कानपुर के बिल्हौर का है। इससे संबंधित थाना क्षेत्र से ही कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, डाक्टर घायल

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: आवास विकास कॉलोनी सहित तीन स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाएं हुईं। मोहल्ला सराफान निवासी 42 वर्षीय डॉ. विशाल मिश्रा बाइक से जा रहे थे। आवास विकास कॉलोनी स्थित बीएसएनएल टावर के पास पहुंचे। इसी समय बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी घटना में गांव कुंवरपुर जनू निवासी 40 वर्षीय अखिलेश कुमार जिला मैनपुरी के बेवर स्थित बहन के घर गए थे। वापस आते समय नवीन मंडी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ओमनी कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया।

वहीं, एक अन्य घटना में गांव भीकमपुर सानी निवासी अनुज कुमार फर्रुखाबाद निवासी साले संजीव को घर छोड़कर वापस गांव जा रहे थे। गांव कपूरपुर के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक रोड के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी