अबीर गुलाल के साथ निकली गणेश विसर्जन यात्रा

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे से ही तिर्वा रोड स्थित सिद्धि विनायक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:29 PM (IST)
अबीर गुलाल के साथ निकली गणेश विसर्जन यात्रा
अबीर गुलाल के साथ निकली गणेश विसर्जन यात्रा

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे से ही तिर्वा रोड स्थित सिद्धि विनायक सेवा समिति तथा जीटी रोड स्थित गणपति सेवा समिति के अलावा नगर व क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को हवन पूजन के बाद नगर के प्रमुख मार्गो से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन शोभायात्रा में महिलाओं, युवतियों, बच्चों व युवाओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा के दौरान नवयुवक डीजे की धुनों पर नृत्य करते दिखाई पड़े। साथ ही श्रद्धालु शोभायात्रा में भगवान गणेश के जयकारे लगा रहे थे। गणेश विसर्जन की यात्रा को लेकर पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल से भारी हुजूम के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ग्राम यादव नगर स्थित मढि़यन देवी मंदिर के निकट बने तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर जमकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पुलिस कर्मियों को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजबहादुर ¨सह, एसएसआई जितेंद्र ¨सह, चौकी प्रभारी अरुण कुमार यादव, उपनिरीक्षक लक्ष्मण स्वरूप, उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्रा सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी