सोने की चेन और अंगूठी लेकर भागे बाइक सवार

संवाद सहयोगी तिर्वा बर्तन और भगवान की प्रतिमा साफ करने के नाम पर टप्पेबाज महिला के घर मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:23 PM (IST)
सोने की चेन और अंगूठी लेकर भागे बाइक सवार
सोने की चेन और अंगूठी लेकर भागे बाइक सवार

संवाद सहयोगी, तिर्वा: बर्तन और भगवान की प्रतिमा साफ करने के नाम पर टप्पेबाज महिला के घर में घुस गए। यहां जेवर साफ करने के बहाने अंगूठी और चेन लेकर भाग गए।

कस्बे के अशोक नगर बरधइया रोड पर एक महिला अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। शनिवार सुबह 10 बजे पति घर से बाहर चले गए थे। इसके बाद दो युवक बाइक से घर पहुंचे। आरोपितों ने पीतल के बर्तन व भगवान की मूर्ति साफ करने की बात कही। इस पर पीड़िता ने उन्हें बर्तन और प्रतिमा दे दी। सफाई करने के बाद आरोपितों ने जेवरों को भी चमकाने की बात कही। इस पर महिला ने गले से चेन व अंगूठी उतारकर दे दी। महिला के सामने टप्पेबाज ने कटोरा में अंगूठी व चेन डाली। इसके बाद उसमें निरमा पाउडर घोल दिया। पानी गर्म करने की बात कही। कटोरा को लेकर महिला किचन में चली गई। इस बीच टप्पेबाज बाइक से भाग गए। महिला जब गर्म पानी का कटोरा लेकर बाहर आई तो कोई नहीं मिला। इससे महिला ने कटोरा में हाथ डालकर चेन व अंगूठी निकालने की कोशिश की तो कटोरा खाली था। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। टप्पेबाजों को आसपास तलाश किया गया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली। जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी