मिशन शक्ति की रैली निकाल किया जागरूक

संवाद सूत्र तालग्राम छात्राओं के साथ महिला सिपाही ने मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। नारी स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:08 PM (IST)
मिशन शक्ति की रैली निकाल किया जागरूक
मिशन शक्ति की रैली निकाल किया जागरूक

संवाद सूत्र, तालग्राम: छात्राओं के साथ महिला सिपाही ने मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। नारी सशक्तीकरण के तहत प्रेरित किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष अभियान मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण) चलाया जा रहा है। गुरुवार को थाना तालग्राम के पुलिस कर्मी हजेला इंटर कालेज पहुंचे। छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी। इसके बाद छात्राओ को साथ लेकर कस्बे में रैली निकाली। महिलाओं, बालिकाओं व बच्चो की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के प्रति जागरूक किया। महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, 1090 व पुलिस कंट्रोल रूम 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि की भी जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। छात्राओं को बताए कानून एवं सुरक्षा उपाय

संवाद सूत्र, सौरिख: नारी सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा कस्बे में निकले। उन्होंने आशा देवी महिला इंटर कालेज नगरिया तालपार में जाकर छात्राओं को महिला संबंधी कानून एवं सुरक्षा उपाय बताए। महिला सिपाही वंदना व पूजा ने महिला हेल्पलाइन 1090, 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला, मोहम्मद राशिद , सिपाही ज्योति, आदित्य तिवारी व कपिल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी