कांफ्रेंस में देश के लिए भाईचारे की दुआ

जागरण संवाददाता, कन्नौज : अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस जश्न-ए-फारूके आजम के तीन दिवसीय कार्यक्रम की पहले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
कांफ्रेंस में देश के लिए भाईचारे की दुआ
कांफ्रेंस में देश के लिए भाईचारे की दुआ

जागरण संवाददाता, कन्नौज : अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस जश्न-ए-फारूके आजम के तीन दिवसीय कार्यक्रम की पहले दिन बड़े धूमधाम से शुरुआत की गई। इसमें देश में भाईचारे की दुआ की गई।

शुक्रवार को मदरसा अलजामेअतुल अहमदिया में मौलाना आफाक अहमद मुहद्दी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने हजरत फारुके आजम के इतिहास पर रोशनी डाली। बताया कि की फारुके आजम ने दुनिया में लोगों को अच्छाई व सच्चाई पर चलने का पैगाम दिया। फारुके आजम पर पूरे देश को नाज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर मुल्क में अमन चयन व शांति के रास्ते पर चलना चाहते हो तो उमर फारुके आजम के बताए मार्ग पर चलो। मौलाना अबुकैश ने नातिया कलाम से वाहवाही लूटी। इस मौके मौलाना जियाउल कमर, अब्दुल अजीम, नूरउद्दीन, हाजी मुईन, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी