दूसरे दिन भी कामकाज ठप कर जमकर नारेबाजी

कन्नौज, जागरण संवाददाता : कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ ने लगातार दूसरे दिन कामकाज ठप कर जम

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 06:45 PM (IST)
दूसरे दिन भी कामकाज ठप कर जमकर नारेबाजी

कन्नौज, जागरण संवाददाता : कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ ने लगातार दूसरे दिन कामकाज ठप कर जमकर नारेबाजी की। संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की हड़ताल से कलेक्ट्रेट व तहसील के कार्यालय नहीं खुले। कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक विरोध प्रदर्शन करने की बात कही।

बुधवार को कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ की कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि सदर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला को फोन पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने पुलिस के इस कार्य की घोर ¨नदा की। मंत्री सुल्तान आलम खां ने कहा कि इस मामले में एसडीएम शुक्ला द्वारा आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन आफिसों में तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की।

इसके बाद कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी करेंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर नीलम लता, अनीता देवी, शिम्मी, मोहन शुक्ला, राजेश मिश्रा, जगदीश दीक्षित, राम¨सह, सुबोध, सुल्तान, संजीव मिश्र, रामविलास सविता, जनकराम, मुन्नालाल वर्मा, प्रभात द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

हड़ताल से लोग भटके

कलेक्ट्रेट व तहसील में कर्मचारियों की हड़ताल करने से दूरदराज से आने वाले लोगों को काम करवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। इसमें सबसे अधिक दिक्कत छात्र-छात्राओं को हुई। वर्तमान में स्कूल खुलने से पूर्व आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने का काम जोरों पर चल रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल से रिपोर्ट न लग पाने से छात्रों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी