13 ने कोरोना को दी मात, सात अन्य पॉजिटिव

जागरण संवाददाता कन्नौज जिस गति से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसी गति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:29 PM (IST)
13 ने कोरोना को दी मात, सात अन्य पॉजिटिव
13 ने कोरोना को दी मात, सात अन्य पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिस गति से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसी गति से लोग ठीक भी हो रहे हैं। रविवार को जिले में 13 ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली, जबकि सात नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के फिर फैलने की बात भी सामने आ रही है। गुजरात व राजस्थान के कई भागों में रात को लाकडाउन लगाने की सूचना मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी स्थिति प्रतिकूल ही दिख रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि रविवार को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान विश्वविद्यालय सैफई से 649 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें सात पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें तालग्राम के मोहल्ला गांधीनगर में एक, सदर ब्लॉक के मानीमऊ, तिर्वा रोड स्थित मोहल्ला कृष्णानगर, तालग्राम के ग्राम अलमापुर में, थाना ठठिया में एक पुलिस कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ तथा कन्नौज शहर के मोहल्ला अनंदीदास में एक संक्रमित केस मिला है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि अब एक्टिव केसों की संख्या 93 हो गई है। संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, असिप्टोमेटिक लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिला अस्पताल में भी कोरोना की जांच के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। इसके अलावा शासन के निर्देश पर रोस्टर के अनुसार जांच की जा रही है। जिले की स्थिति

कुल सैंपल - 90,719

रिपोर्ट आई - 89,247

निगेटिव - 85,995

पॉजिटिव - 3,252

एक्टिव - 93

स्वस्थ - 3,116

मृत्यु - 43

रिपोर्ट शेष - 1,472

chat bot
आपका साथी