अध्यात्म की शक्ति से भारत संसार का सिरमौर बनेगा

हमारे महापुरुषो ने धर्म और देश की रक्षा के लिए वीरता का पाठ पढ़ाया है, कायरता का नही। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर देश और धर्म की रक्षा का पाठ पढ़ाया था।

By Edited By: Publish:Sun, 14 Jan 2018 12:58 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jan 2018 02:08 PM (IST)
अध्यात्म की शक्ति से भारत संसार का सिरमौर बनेगा
अध्यात्म की शक्ति से भारत संसार का सिरमौर बनेगा

झाँसी : मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान मे आयोजित 2 दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के पहले दिन अतिथि सतपाल महाराज (वरिष्ठ कैबिनट मन्त्री उलाराखण्ड) ने कहा कि हमारे महापुरुषो ने धर्म और देश की रक्षा के लिए वीरता का पाठ पढ़ाया है, कायरता का नही। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर देश और धर्म की रक्षा का पाठ पढ़ाया था।

उन्होने कहा- झाँसी वीरांगना लक्ष्मीबाई का शहर है, महारानी ने संसार पर शासन करने वाले अग्रे़जो के छक्के छुड़ा दिये थे। उन्होने कहा कि अध्यात्म की शक्ति अपार है। भारत अध्यात्म की शक्ति से विश्व गुरु बन सकता है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये माता अमृता ने कहा कि भगवान कृष्ण ने श्रीमद्भगवत गीता के माध्यम से अर्जुन को समझाया था कि स्वच्छ, निर्मल मन वाला भक्त ही मेरी भक्ति व मेरे वास्तविक स्वरूप को प्राप्त करता है। इस अवसर पर बाल कलाकारो ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की। भजन गायक कलाकारो ने सुमधुर भजनो का गायन किया। महात्मा हरि सन्तोषानन्द ने संचालन किया।

प्राणघातक हमले के आरोपियो की गिरफ्तारी की माँग

झाँसी : 4 माह पहले 2 लोगो पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया था। गोली लगने से 1 युवक घायल हो गया था। पीडि़त पक्ष ने आज एसएसपी कार्यालय आकर कहा कि मु़कदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। रक्सा के ग्राम सिमरा निवासी अर्जुन पुत्र गंगाराम अहिरवार आज सुबह अपने साथियो के साथ एसएसपी कार्यालय पहुँचा। उसने बताया कि 25 अक्टूबर 2017 की रात वह ब्रजकिशोर के साथ खेत हरिजन डेरा पर बने कमरे मे टीवी देख रहे थे। कुछ लोगो ने कमरे मे बनी खिड़की से फायर किया, जिसकी गोली उसके दाहिने हाथ लगी, वह कुछ समझ पाता कि दूसरा फायर हुआ जो उनकी कमर मे दाहिनी ओर लगा। तब तक ब्रजकिशोर ने कमरे की लाईट व खिड़की बन्द कर दी। मोबाइल फोन से यूपी 100 पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने उन्हे मेडिकल कॉलिज मे भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नही की।

chat bot
आपका साथी