परेड में महिला पुलिस कर्मियों ने ़कदमताल कर दिखाया अनुशासन

फोटो : 27 बीकेएस 13, 2 झाँसी : परेड में शामिल स्कूटि सवार महिला दस्ता व फायर करती महिला सिपाही

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 08:01 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 08:15 PM (IST)
परेड में महिला पुलिस कर्मियों ने ़कदमताल कर दिखाया अनुशासन
परेड में महिला पुलिस कर्मियों ने ़कदमताल कर दिखाया अनुशासन

फोटो : 27 बीकेएस 13, 2

झाँसी : परेड में शामिल स्कूटि सवार महिला दस्ता व फायर करती महिला सिपाही

:::

फोटो : 27 बीकेएस 4

झाँसी : सलामी लेते अतिथि। -जागरण

:::

फोटो : 27 बीकेएस 9

झाँसी : उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी व सिपाही। -जागरण

:::

फोटो : 27 बीकेएस 11

झाँसी : स्मृति चिह्न के साथ परेड की टोली कमाण्डर। -जागरण

:::

फोटो : 27 बीकेएस 14

झाँसी : रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

:::

फोटो : 27 बीकेएस 10

झाँसी : बेतवा नदी में कूदी महिला की जान बचाने वालों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित।

:::

0 देश की एकता और अखण्डता को समर्पित राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस की 73वीं वर्षगाँठ मनायी

0 उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित, सहायक रेडियो निरीक्षक को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

झाँसी : राष्ट्र के वीरता एवं गौरव की प्रतीक, इतिहास की अमिट हस्ताक्षर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की भूमि पर पुलिस लाइन में लोकतन्त्र की अजेयता एवं देश की एकता और अखण्डता को समर्पित राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस की 73वीं वर्षगाँठ मनायी गयी। महिला पुलिस कर्मियों की 8 टोलियों ने परेड में कदमताल कर अनुशासन दिखाया। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त डॉ. अजय शंकर पाण्डेय ने मान-प्रणाम ग्रहण किया। ध्वाजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परेड का निरीक्षण के बाद परेड ने लयबद्ध हर्ष फायर किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

परेड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के मार्गदर्शन में महिला सिपाहियों की 8 टोलियों समेत यूपी-112, फायर सर्विस, रेडियो शाखा, श्वान दल, स्वॉट टीम, स्कूटी महिला पुलिस दल, महिला शक्ति मोबाइल टीम बारी-बारी से मंच से गु़जरी। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त, पुलिस उप-महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार, ़िजलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मान-प्रणाम ग्रहण किया। परेड प्रथम कमाण्ड के रूप में क्षेत्राधिकारी (लाइन) प्रज्ञा पाठक व परेड कमाण्डर द्वितीय महिला उप-निरीक्षक नीलेश कुमारी, परेड कमाण्डर तृतीय महिला उप-निरीक्षक संजना सिंह ने परेड की कमान सँभाली। 8 महिला टोलियों का नेतृत्व कमाण्डर महिला सिपाही नेहा राठौर, रिया तोमर, आलोपी यादव, खुशबू सेंगर, सिल्की राठौर, गुंजन सिंह, प्रियंका चौधरी, स्वेता ठकरेल ने किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संकल्प पढ़कर शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। सहायक रेडियो अधिकारी सुशील पाण्डेय को राष्ट्रपति पुलिस सेवा पुरस्कार प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को पुलिस महानिदेशक द्वारा गोल्ड मेडल प्रसंशा चिह्न, परिक्षेत्रीय साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक राहुल सिंह, सिपाही शरद कुमार, सचिन कुमार व महिला थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नीलेश कुमारी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी रामकेश शुक्ला, लीडिंग फायरमैन विनोद मिश्र, शिव बहादुर सिंह को पुलिस महानिदेशक द्वारा सिल्वर प्रशंसा चिह्न को प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर 33वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक केपी यादव, आरपीएफ कमाण्डेण्ट आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक जीआरपी मोहम्मद इमरान, सीएफओ केके ओझा, सीईओ आर्मी दीपक मोहन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नैपाल सिंह, (नगर) विवेक त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय समेत सभी थाना प्रभारी व कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. नीति शास्त्री ने संचालन किया।

27 इरशाद-1

समय : 7.35 बजे

chat bot
आपका साथी