़कदमताल ने दी गणतन्त्र दिवस के आगमन की आहट

झाँसी : परेड ग्राउण्ड पर गूँजते आ़जादी के तराने और दिशा-निर्देशों के बीच जवानों की ़कदमताल ने गणतन्त

By Edited By: Publish:Thu, 19 Jan 2017 12:44 AM (IST) Updated:Thu, 19 Jan 2017 12:44 AM (IST)
़कदमताल ने दी गणतन्त्र दिवस के आगमन की आहट
़कदमताल ने दी गणतन्त्र दिवस के आगमन की आहट

झाँसी : परेड ग्राउण्ड पर गूँजते आ़जादी के तराने और दिशा-निर्देशों के बीच जवानों की ़कदमताल ने गणतन्त्र दिवस के आगमन का संकेत दे दिया है। पुलिस बल राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट गया है। इधर, परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है, तो स्कूलों में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास करने लगे हैं। ग्राउण्ड की साज-सज्जा का काम भी जोर पकड़ गया है।

भले ही गणतन्त्र दिवस को अभी एक सप्ताह बाकी हो, लेकिन परेड ग्राउण्ड अभी से गणतन्त्र दिवस के जश्न में समाने लगा है। परेड ग्राउण्ड को सजाने-सँवारने की ़कवायद चल रही है, तो सिपाहियों की टुकड़ी परेड की रिहर्सल में जुट गई हैं। इसके साथ ही परेड ग्राउण्ड में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी स्कूलों और कॉलिज में पत्र भेजा जा चुका है। 24 जनवरी को बच्चों का ट्रायल होगा और मुख्य आयोजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों का चयन किया जाएगा।

हर तरफ बिखरेगी सतरंगी छटा

गणतन्त्र दिवस को लेकर परेड ग्राउण्ड पर रंग-रोगन एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहाँ के टूटे-फूटे स्थानों की मरम्मत की जा रही है तथा सजावट का काम भी शुरू किया गया है। फोकस उस स्थान पर है, जहाँ परेड में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथि बैठेंगे। ग्राउण्ड को खास बनाने के लिए यहाँ चारों ओर तिरंगे रंग से सजे मटकों को सजाया जाएगा। इसके साथ ही मैदान में चारों तरफ सफेद रंग की पट्टी डालकर इसके अंदर रंगबिरंगी रंगोली बनाई जाएंगी। इस दौरान पूरे मैदान में क्रमबद्ध तरीके से गमले लगाए जाएंगे साथ ही हरे रंग की मैट बिछाई जाएगी। इस दौरान मैदान में एक फायर टैंकर भी रखा जा रहा है, जिससे ध्वजारोहण के उपरान्त आकाश में तिरंगे के तीनों रंगों को छोड़ा जाएगा जो ध्वजारोहण का संकेत देंगे।

आठ टोलियाँ देंगी सलामी

सीओ (सिटि) जंग बहादुर यादव के अनुसार गणतन्त्र दिवस की परेड में पुलिस लाइन, थाना पुलिस, सीईआर, पुलिस कार्यालय दल, ट्रैफिक पुलिस दल, प्रादेशिक सशस्त्र बल, महिला सैनिक और एनसीसी के कैडेट शामिल होंगे। हर टोली में 21 जवान शामिल होंगे, जो कमाण्डर के दिशा-निर्देशन में सलामी देंगे।

chat bot
आपका साथी