पजैरो पलटी, 2 घायल

झाँसी : बबीना स्थित राजमार्ग पर एक प़जैरो गाड़ी पलट गयी, जिससे उसमें बैठे दो लोग घायल हो गये। मौके पर

By Edited By: Publish:Tue, 17 Mar 2015 01:58 AM (IST) Updated:Tue, 17 Mar 2015 01:58 AM (IST)
पजैरो पलटी, 2 घायल

झाँसी : बबीना स्थित राजमार्ग पर एक प़जैरो गाड़ी पलट गयी, जिससे उसमें बैठे दो लोग घायल हो गये। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

बबीना के कस्बा निवासी दीपू ठाकुर ने पुलिस को बताया कि युवराज होटल के पास एक प़जैरो गाड़ी पलट गयी, जिसमें 2 लोग फँसे हुए हैं। मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बबीना मौके पर पहुँच गये। उन्होंने क्रेन मँगाकर गाड़ी को उठवाया और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया।

छेड़खानी करते शराबी पकड़ा

झाँसी : प्रेमनगर के नगरा निवासी प्रशान्त परिहार ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति महिला से छेड़खानी कर रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने बताया कि शराबी युवक महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

शराबी पति से तंग महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

झाँसी : सीपरी बा़जार के मसीहागंज निवासी एक व्यक्ति का नशे की हालत में पत्‍‌नी से विवाद हो गया। इससे तंग आकर पत्‍‌नी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान वहाँ पहुँचे पड़ोसियों ने उसे बचा लिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

झाँसी : सीपरी बा़जार के नन्दनपुरा निवासी मनु चन्देल ने पुलिस को बताया कि नन्दनपुरा चौराहा पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया।

युवती की सूचना से युवक की जान बची

झाँसी : रेलवे कॉलनि के बंगला नम्बर सी-104 निवासी गीता शुक्ला ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि जीआरपी थाना से चित्रा चौराहा के बीच एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। इससे उसकी जान बच गयी।

मानसिक विक्षिप्त ने काटा बवाल

झाँसी : सीपरी बा़जार के चित्रा चौराहा के समीप निवासी गौरव पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि एक मानसिक विक्षिप्त युवक बड़ा सा पत्थर लेकर वहाँ से निकलने वाले राहगीरों को मारने दौड़ रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को बड़ी मुश्किल से काबू में कर पाया। इसी दौरान उसके परिजन मौके पर पहुँच गये। पुलिस ने युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।

युवक को धमकी दी, हिरासत में

झाँसी : सीपरी बा़जार के सिंगलपुरा में आज दोपहर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुँची पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आयी। देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर छोड़ दिया।

पारिवारिक कलह थाने पहुँची

झाँसी : सीपरी बा़जार के होमगार्ड ऑफिस के समीप निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने अधिक शराब पी ली है। वह उसकी मारपीट कर रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शराबी को हिरासत में ले लिया। थोड़ी देर बाद थाने पहुँच कर पत्‍‌नी ने कहा कि वह कार्यवाही नहीं चाहती। इससे पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।

देशी पिस्टल समेत युवक गिरफ्तार

झाँसी : रक्सा पुलिस ने कस्बा के चौराहा से एक युवक को 32 बोर के देशी पिस्टल व 1 कारतूस समेत पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सोनू राजपूत निवासी कंचनपुर पुनावली बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी