UPSC Result 2023: जौनपुर की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में बनीं IPS, पिता विदेश सेवा में है अवर सचिव

संघ लोकसेवा आयोग के मंगलवार को दोपहर आए परिणाम में सरपतहां क्षेत्र के पिपरौल निवासी सृष्टि मिश्रा ने अपने पहले ही प्रयास में 95 वीं रैंक लाते हुए आइपीएस पद पर चयनित होकर क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। सृष्टि की इस सफलता की खबर जैसे ही उनके गांव पिपरौल पहुंची लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey Publish:Tue, 16 Apr 2024 04:33 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 04:33 PM (IST)
UPSC Result 2023: जौनपुर की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में बनीं IPS, पिता विदेश सेवा में है अवर सचिव
जौनपुर की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में बनीं IPS, पिता विदेश सेवा में है अवर सचिव

जागरण संवाददाता, जौनपुर। (UPSC CSE Result 2023) संघ लोकसेवा आयोग के मंगलवार को दोपहर आए परिणाम में सरपतहां क्षेत्र के पिपरौल निवासी सृष्टि मिश्रा ने अपने पहले ही प्रयास में 95 वीं रैंक लाते हुए आइपीएस पद पर चयनित होकर क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।

सृष्टि की इस सफलता की खबर जैसे ही उनके गांव पिपरौल पहुंची लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पैतृक आवास पर शुभेच्छुओं की भीड़ लग गई और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।

सृष्टि ने अर्थशास्त्र में बीए आनर्स दिल्ली के लेडी श्रीराम कालेज से वर्ष 2022 में पूर्ण किया। इनकी शुरुआती पढ़ाई माता-पिता के साथ रहकर डरबन व स्विटरजरलैंड में हुई है। उनके पिता आदर्श मिश्र भारतीय विदेश सेवा में अवर सचिव हैं और वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में तैनात हैं।

माता बबिता मिश्रा गृहिणी हैं। जो दिल्ली में रहती हैं। गांव में उनके बाबा कपिलदेव मिश्र जो पेशे से अधिवक्ता हैं तथा चाचा प्रशांत मिश्र का परिवार भी रहता है।

इसे भी पढ़ें: मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने बदला प्रत्याशी, मायावती ने इस कद्दावर नेता पर लगाया दांव

chat bot
आपका साथी