नहर में आई समुद्री मछली देखने उमड़ी भीड़

जासं, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): क्षेत्र के पुरऊपुर बाजार के निकट स्थित शारदा सहायक खंड 39 नहर में सोमवार प्रात: समुद्री मछली आने की सूचना पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। मछली की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग नहर के तटबंध पर दिन भर डटे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 10:17 PM (IST)
नहर में आई समुद्री मछली देखने उमड़ी भीड़
नहर में आई समुद्री मछली देखने उमड़ी भीड़

जासं, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): पुरऊपुर बाजार के निकट स्थित शारदा सहायक खंड 39 नहर में सोमवार प्रात: समुद्री मछली आने की सूचना पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। मछली की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग नहर के तटबंध पर दिन भर डटे रहे।

प्रात: मार्निंग वाक पर निकले किसी ग्रामीण ने नहर में पानी की सतह पर भारी भरकम मछली तैरते देखा तो यह खबर आसपास के गांव में फैल गई। मछली सौ मीटर दायरे में पानी में डूब उतरा रही थी। मछली की फोटो खींचने के लिए सैकड़ों की संख्या में नौजवान मोबाइल लेकर डटे रहे। लोगों का अनुमान है कि मछली की लंबाई लगभग ढाई मीटर होगी। कुछ जानकारों के मुताबिक वह समुद्री मछली डॉल्फिन का बच्चा है। लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और मौका मुआइना कर वापस लौट आई।

chat bot
आपका साथी