पेंशन से वंचित पात्रों को मिलेगा मौका

विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के तहत छूटे पात्रों को एक और मौका मिलेगा। विशेष अभियान के तहत 21 से 30 जनवरी तक पेंशन के छूटे पात्रों को योजना के तहत जोड़ा जाएगा। शासन के निर्देश के मुताबिक योजना को सफल बनाने के लिए इसमे जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में कैंप लगा लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। पेंशन पाने को लेकर जरूरी दस्तावेज नहीं होने वाले लाभार्थियों की अलग सूची बनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 05:36 PM (IST)
पेंशन से वंचित पात्रों को मिलेगा मौका
पेंशन से वंचित पात्रों को मिलेगा मौका

जागरण संवाददाता, जौनपुर: विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के तहत छूटे पात्रों को एक और मौका मिलेगा। विशेष अभियान के तहत 21 से 30 जनवरी तक पेंशन के छूटे पात्रों को योजना के तहत जोड़ा जाएगा। शासन के निर्देश के मुताबिक योजना को सफल बनाने के लिए इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में कैंप लगा लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। पेंशन पाने को लेकर जरूरी दस्तावेज नहीं होने वाले लाभार्थियों की अलग सूची बनाई जाएगी।

विशेष अभियान में ग्राम विकास अधिकारी व लेखपाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अभी भी ऐसे तमाम पात्र हैं, जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई पात्र तो आवेदन के बाद भी योजना से नहीं जुड़ सके हैं। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे आयोजित होने वाले इस कैंप में अधिक से अधिक पात्रों को शामिल करने की जिम्मेदारी समस्त एसडीएम को सौंपी गई है। सभी फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसके लिए कंप्यूटर, ¨प्रटर स्कैनर व बेहतर विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

.....

इन विकास खंड मुख्यालयों पर लगेगा कैंप

करंजाकला, सिरकोनी, केराकत, बक्शा, मछलीशहर, सुजानंगज, बदलापुर, खुटहन, मड़ियाहूं पेंशनरों की संख्या

वृद्धा: 81478

दिव्यांग: 20465

विधवा: 43667

.....

इससे पात्र पेंशनरों को योजना से जोड़ने में मदद मिलेगी। इसमे उनकी अलग सूची बनाई जाएगी, जो पात्र तो हैं, लेकिन अपूर्ण दस्तावेज की वजह से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संबंधित विभागों के कर्मचारी भी कैंप स्थल पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।

एसके सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी

chat bot
आपका साथी