दो दिन लापता युवक का नहीं मिला सुराग

दो दिन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता क्षेत्र के अलापुर निवासी युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। किसी अनहोनी की आशंका से सहमी उसकी पत्नी ने थाने में लिखित सूचना देकर गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 07:47 PM (IST)
दो दिन लापता युवक का नहीं मिला सुराग
दो दिन लापता युवक का नहीं मिला सुराग

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर) : दो दिन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता क्षेत्र के अलापुर निवासी युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। किसी अनहोनी की आशंका से सहमी उसकी पत्नी ने थाने में लिखित सूचना देकर गुहार लगाई है। उक्त गांव की रीनू देवी के अनुसार उसका पति सोनू निवासी गांव गोपालापुर थाना नेवढि़या काफी समय से उसके साथ ससुराल में ही रह रहा था। बुधवार की भोर में सोनू रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। अलापुर गांव के प्रधान हरिश्चंद्र बिद के अनुसार गायब युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी