राम मंदिर निर्माण को सांसद ने दिया एक लाख 11 हजार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह अभियान में लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। भाजपा सांसद बीपी सरोज ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये का योगदान दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:50 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण को सांसद ने दिया एक लाख 11 हजार
राम मंदिर निर्माण को सांसद ने दिया एक लाख 11 हजार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह अभियान में लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। भाजपा सांसद बीपी सरोज ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये का योगदान दिया है। इसी प्रकार जलालपुर के ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ने एक लाख 11 सौ रुपये और सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी यशवंत सिंह ने 51 हजार रुपये का सहयोग दिया है।

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार: सांसद बीपी सरोज ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण में सभी से योगदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रभु श्रीराम का मंदिर बन जाने पर देश का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने एक लाख 11 हजार रुपये का सहयोग भी किया।

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बांकी गांव में सेवानिवृत पीसीएस अधिकारी यशवंत सिंह का 51 हजार रुपये की रसीद काटकर पूजन-अर्चन के साथ धनसंग्रह अभियान की शुरुआत की । इस मौके पर संघ चालक राज बहादुर, संतोष उपाध्याय, जनार्दन, उमेश मिश्र, जयचंद यादव, देवदत्त आदि मौजूद रहे।

जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार: बिना राम के जीवन को सार्थक बनाना मुश्किल है। भगवान के कार्य में लगना जीवन की सबसे बड़ी सार्थकता है। उक्त बातें शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के जिला अभियान प्रमुख डाक्टर राकेश दुबे ने कस्बा स्थित बाबा लाल दास के मंदिर में बैठक के दौरान कही। अहमदपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह तथा उनकी पत्नी बबीता सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार एक सौ 11 रुपये की राशि अर्पित किया। बैठक में सरकोनी खंड के अभियान प्रमुख नितिन सिंह, चंद्र प्रकाश तिवारी, अवधेश कुमार बरनवाल, संदीप सेठ, रौनक बरनवाल, विनय कुमार मौर्य, योगेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार: स्थानीय रामलीला मैदान स्थित कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ने एक लाख ग्यारह सौ एक रुपये की पहली रसीद कटवाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर अरविद सिंह, अमरनाथ गिरी, अजय कुमार सिंह, अनिल यादव, रणविजय सिंह, जटाशंकर सिंह, सुदर्शन सिंह, अभय विक्रम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी