दस हजार दीपों से जगमग होगा सीता को प्रिय शाहगंज नगर

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन अवसर पर माता सीता को प्रिय शाहगंज नगर दस हजार से अधिक दीपों से जगमग होगा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन अवसर पर माता सीता को प्रिय शाहगंज नगर दस हजार से अधिक दीपों से जगमग होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:07 AM (IST)
दस हजार दीपों से जगमग होगा सीता को प्रिय शाहगंज नगर
दस हजार दीपों से जगमग होगा सीता को प्रिय शाहगंज नगर

जागरण संवाददाता, जौनपुर: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन अवसर पर माता सीता को प्रिय शाहगंज नगर दस हजार से अधिक दीपों से जगमग होगा। हर तरफ भव्य सजावट की जाएगी। सभी प्रमुख मंदिरों को सजाया जाएगा। इसकी तैयार जोरों पर चल रही है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शाहगंज ओम प्रकाश जायसवाल के साथ ही नगर के अन्य लोगों व नगरपालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व उनके पति प्रदीप जायसवाल द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष ने दस हजार मिट्टी के दीये मंगवाएं हैं। जिसका वितरण रविवार से नगर क्षेत्र में घर-घर कराया जा रहा है। सोमवार को स्वयं नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष के द्वारा नगर में वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही पंपलेट बांटकर सभी से पूर्व अध्यक्ष की पत्नी माधुरी जायसवाल द्वारा आह्वान किया जा रहा है कि सभी लोग पांच अगस्त के इस ऐतिहासिक क्षण को महोत्सव के रूप में मनाएं। दिन में भूमि पूजन के समय 11 से 12 बजे तक घरों में आराध्य देव भगवान श्रीराम का भजन-कीर्तन करें। इसके बाद शाम को घरों की छत, दरवाजे पर दीपक जलाएं। कहा कि शाहगंज नगर माता सीता को काफी प्रिय रहा। भगवान श्रीराम जब लंका विजय कर अयोध्या लौटे थे तो राज्याभिषेक के पूर्व माता सीता सखियों के साथ चूड़ी की खरीदारी करने शाहगंज में आयी थीं। इसको लेकर हर वर्ष सीता चूड़ी मेला का आयोजन शाहगंज में किया जाता है। जहां दूरदराज के साथ ही पूर्वांचल के कई जनपदों के दुकानदार चूड़ी की दुकान लगाने आते हैं और महिलाएं खरीदारी करती हैं। ऐसे में वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर शाहगंज के लोग काफी उत्साहित हैं।

chat bot
आपका साथी