दीवानी कोर्ट में लड़के पक्ष पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप

जासं, जौनपुर: दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित मीडिएशन सेंटर पर लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 May 2018 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 10:36 PM (IST)
दीवानी कोर्ट में लड़के पक्ष पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप
दीवानी कोर्ट में लड़के पक्ष पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप

जासं, जौनपुर: दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित मीडिएशन सेंटर पर लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे लड़का, उसके दादा को गंभीर चोटें आई। परिसर में हड़कंप मच गया। वकीलों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। चोटहिलों के प्रार्थना पत्र पर मध्यस्थता केंद्र सचिव लोकेश वरुण ने मेडिकल कराने का सीएमओ को आदेश दिया। लड़के के दादा ने थाने पर तहरीर दी।

विदित हो कि बरसठी थाना क्षेत्र निवासी लड़के के दादा ने सचिव को प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पोते का अपनी पत्नी से मुकदमा चल रहा है। गुरुवार को तारीख पर वह अपने पोते के साथ कचहरी आया था। मुकदमा मध्यस्थता केंद्र में लगा था। दोनों पक्ष अपनी बात कह कर करीब एक बजे बि¨ल्डग से बाहर निकले। गेट के अंदर ही थे कि लड़की पक्ष ने पहले से रखा डंडा उठाकर लड़के के सिर पर कई बार प्रहार किया। उसे लात मुक्के से भी मारे और जान से मारने की नियत से गला दबाने लगे। उसे व उसके पोते को गंभीर चोटें आई। लड़की पक्ष ने धमकी दी कि कोई कार्रवाई करोगे तो जान से मार देंगे।

chat bot
आपका साथी