बिना डाक्टरी सलाह के गर्भावस्था में न करें अधिक आराम

दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम हैलो डॉक्टर में बुधवार को पाठकों के सवालों का जवाब देने के लिए कार्यालय में मौजूद रहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. बीन त्रिपाठी। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी बीमारियों को लेकर न सिर्फ जागरूक किया बल्कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों से बचाव की भी जानकारी दी। डा. त्रिपाठी ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान डॉक्टरी सलाह बिना आराम सेहत और बिगाड़ सकता है। इसके अलावा स्वस्थ्य शिशु के लिए उन्होंने गर्भधारण करने से पहले पति-पत्नी दोनों के स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह दी। कहा कि ऐसा करने से शरीर में किसी भी कमी को पूरा किया जा सकता है जिससे गर्भ में पलने वाला शिशु स्वस्थ्य रहेगा। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम पाठकों के लिए काफी महफूज रहा। प्रस्तुत हैं कुछ सवाल व उनके जवाब।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 06:17 PM (IST)
बिना डाक्टरी सलाह के गर्भावस्था में न करें अधिक आराम
बिना डाक्टरी सलाह के गर्भावस्था में न करें अधिक आराम

दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम हैलो डाक्टर में बुधवार को पाठकों के सवालों का जवाब देने के लिए कार्यालय में मौजूद रहीं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. बीना त्रिपाठी। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी बीमारियों को लेकर न सिर्फ उन्हें जागरूक किया, बल्कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों से बचाव की भी जानकारी दी। डा. त्रिपाठी ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान डाक्टरी सलाह बिना आराम सेहत और बिगाड़ सकता है। इसके अलावा स्वस्थ शिशु के लिए उन्होंने गर्भधारण करने से पहले पति-पत्नी दोनों के स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह दी। कहा कि, ऐसा करने से शरीर में किसी भी कमी को पूरा किया जा सकता है, जिससे गर्भ में पलने वाला शिशु स्वस्थ रहेगा। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम पाठकों के लिए काफी महफूज रहा। प्रस्तुत हैं कुछ सवाल व उनके जवाब।

सवाल : पीरियड के दौरान कमर में काफी दर्द होता है। साथ ही ब्लीडिग भी अधिक होती है। कहीं यह खतरा तो नहीं?

जवाब: इस दौरान कमर में दर्द सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन ब्लीडिग अधिक नहीं होनी चाहिए। एक बार नजदीकी डाक्टर से जरूर मिलें।

सवाल: पीरियड के दौरान क्लाटिग हो रही है। कोई दक्कत तो नहीं?

जवाब: इसका जवाब जरूरी जांच किए बिना नहीं दिया जा सकता।

सवाल: पानी में काम करने के दौरान चमड़ी सिकुड़ जाती है। ऐसा क्यों?

जवाब: इसका सीधा मतलब है कि शरीर में विटामिस की कमी है। आंवले के अलावा गाजर व हरी साक-सब्जियों का प्रयोग करें।

सवाल: पीरियड के दौरान काफी कमजोरी लगती है। इस समस्या का समाधान क्या है?

जवाब: लंबे समय तक यह समस्या बने रहने से गंभीर बीमारी हो सकती है। एक बार महिला डाक्टर को जरूर दिखाएं।

सवाल: 45 वर्ष की उम्र के बाद भी काफी समय से कमर में दर्द है। इससे निजात कैसे मिलेगी?

जवाब: एक बार कैल्शियम की जांच करा लें। कई बार इसकी कमी से भी यह दिक्कत होती है।

सवाल: अभी सिस्ट का ऑपरेशन कराया है। दवा खाने पर उल्टी क्यों होती हैं?

जवाब: आपरेशन के बाद कई बार इस तरह की दिक्कत होती है। अपने डाक्टर को सारी परेशानी बताएं व सुबह उठकर कुछ मीठा खाकर पानी पीएं।

.................

सुझाव ----

स्वस्थ काया के लिए इसे भी अपनाएं

- सर्दी में सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीएं।

- प्रतिदिन आधे घंटे व्यायाम जरूर करें।

- अंकुरित अनाज लें।

- दो घंटे के अंतराल में एक बार जरूर टहलें।

- अधिक मीठा व नमकीन से बचें।

................

इन्होंने पूछे सवाल

निकिता सिंह व पल्लवी बरनवाल ओलन्दगंज, ऊषा पिलकिछा, अनीता पांडेय सिकरारा, शिवानंद सिंह खानापट्टी, जितेंद्रबली जफराबाद, कुसुमलता राजभर खेतासराय, आशीष शुक्ल मछलीशहर, सतीश जायसवाल तेजीबाजार व फात्मा मल्हनी।

chat bot
आपका साथी