जेल के दो बंदी गुटों में संघर्ष, कई घायल

जिला कारागार में रविवार की देर सायं दो बंदी गुटों में खूनी संघर्ष में कई बंदी घायल हो गए। घटना का कारण भोजन वितरण के समय दो पक्षों में विवाद को बताया जा रहा है। इस दौरान जमकर हंगामा व गाली-गलौज भी हुई। हालात को काबू करने में जेल प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी जेल के अंदर पहुंचकर हालात का जायजा लिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 10:41 PM (IST)
जेल के दो बंदी गुटों में संघर्ष, कई घायल
जेल के दो बंदी गुटों में संघर्ष, कई घायल

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिला कारागार में रविवार की देर सायं दो गुटों के बीच संघर्ष में कई बंदी घायल हो गए। घटना का कारण भोजन वितरण के समय दो पक्षों में विवाद बताया जा रहा है। इस दौरान जमकर हंगामा व गाली-गलौज भी हुई। हालात काबू करने में जेल प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी जेल के अंदर पहुंचकर हालात का जायजा लिए।

प्रतापगढ़ जेल से कुछ माह पहले आए कैदी मोनू सरदार व जौनपुर के कैदी जेडी यादव के बीच भोजन वितरण के समय विवाद हो गया। घटना का समय सायं सात से आठ बजे का बताया जा रहा है। मोनू सरदार के पक्ष में 50 से 60 बंदी इकठ्ठा हो गए। फिर दूसरे पक्ष के बंदियों से विवाद को लेकर मारपीट शुरू कर दिए। इस खूनी संघर्ष में कई बंदी घायल हो गए। घटना की जानकारी जेल के अधिकारियों को हुई तो उनके कान खड़े हो गए। उन्होंने फौरन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बंदी रक्षकों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। दोनों पक्ष की तरफ से जमकर गाली-गलौज व हंगामा किया गया। हालात को सामान्य करने में बड़ी मेहनत लगी। जिला जेल में बंदी गुटों में खूनी संघर्ष की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी अराजकता का माहौल देखने को मिल चुका है। अभी चार दिन पूर्व खाने में सलाद को लेकर हुई मारपीट में घायल एक बंदी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया था।

इस बाबत जेल अधीक्षक एके मिश्र ने बताया कि भोजन वितरण के समय दो कैदियों में विवाद हुआ था। इसमें कोई घायल नहीं है। हालात को काबू में कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी