विधायक व वाहन स्वामी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र व वाहन स्वामी के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही वाहन स्वामी पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 06:05 PM (IST)
विधायक व वाहन स्वामी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
विधायक व वाहन स्वामी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र व वाहन स्वामी के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही वाहन स्वामी पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि रात लगभग 9.30 बजे वह हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। कस्बे में इंदिरा चौक पर सफारी वाहन पर हर तरफ विधायक रमेश चंद्र मिश्र के चुनाव प्रचार से संबंधित पोस्टर चस्पा होने के साथ ही स्लोगन लिखा था। वाहन में सवार लोग चौक के आसपास भ्रमण कर प्रचार कर रहे थे। उनका आरोप है कि रोकने का प्रयास किए जाने पर चालक और तेजगति से वाहन लेकर भाग गया। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने रमेश चंद्र मिश्र व वाहन स्वामी गायत्री पत्नी अवधेश कुमार द्विवेदी निवासी शिवाजी नगर, सिविल लाइन कोतवाली नगर सुल्तानपुर के विरुद्ध निषेधाज्ञा व आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

लोगों का कहना है कि जब उक्त वाहन से प्रचार किया जा रहा था तो किसी ने फोटो खींचकर चुनाव आयोग को ट्विट कर दिया था। इसके बाद पुलिस केस दर्ज करने को मजबूर हो गई। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि 177 एमवी एक्ट के तहत वाहन का रंग बदलने व बीमा न होने पर स्वामी पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी