हत्या से पूर्व किशोरी संग किया गया था दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार की रात सड़क किनारे जख्मी हालत में किशोरी का शव पाए जाने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 11:35 PM (IST)
हत्या से पूर्व किशोरी संग किया गया था दुष्कर्म
हत्या से पूर्व किशोरी संग किया गया था दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव में गत शुक्रवार की रात सड़क किनारे जख्मी हालत में किशोरी का शव पाए जाने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। हत्या से पूर्व किशोरी संग दुष्कर्म किया गया था। आरोपित व्यक्ति व उसके चार पुत्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने कुबूल किया कि हत्या के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए उन्होंने शव सड़क किनारे फेंक दिया था। हत्या, दुष्कर्म व साक्ष्य छिपाने व पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।

उक्त गांव निवासी मृत किशोरी के पिता ने शव मिलने के दूसरे दिन थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गोबरहां गांव निवासी गुरु प्रसाद यादव ने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फांस लिया था। शुक्रवार की रात अपने घर बुलाकर सुनसान जगह ले जाकर हत्या कर दी। दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस तहकीकात में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर पहुंचाना व हत्या से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की गई। पुलिस रिपोर्ट को दबाए बैठी थी। मंगलवार को आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद इसका पर्दाफाश किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि मृतका गुरु प्रसाद के झांसे में आकर उसके बुलावे पर रात उसके घर मिलने चली गई थी। गुरु प्रसाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी शादी कर उसके साथ रहने की जिद करने लगी। तब पीछा छुड़ाने के लिए गुरु प्रसाद ने लोहे के राड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर गुरु प्रसाद के स्वजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने शव को लाश ठिकाने लगाने की योजना बनाई। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क की पटरी पर फेंक दिया। तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेरापट्टी गांव में छिपे राम मिलन यादव व उसके पुत्रों गुरु प्रसाद, ऋषिदेव, अवधेश व संतोष को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी