अबकी बदलापुर में होंगे रवि किशन व हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा

तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव का उद्घाटन एक नवंबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 07:59 PM (IST)
अबकी बदलापुर में होंगे रवि किशन व हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा
अबकी बदलापुर में होंगे रवि किशन व हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव का उद्घाटन एक नवंबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें फिल्म स्टार रवि किशन सहित तमाम जाने-माने कलाकार हिस्सा लेंगे। कई मंत्री भी आएंगे।

बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि इसका आयोजन सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान में किया गया है। दोपहर दो बजे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव होंगे। अध्यक्षता सांसद डा. केपी ¨सह करेंगे। शाम पांच बजे से रात दस बजे तक अभिनंदन एवं सांस्कृतिक समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा होंगे। पद्म विभूषित जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का अभिनंदन किया जाएगा। दो नवंबर को प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ¨सह होंगे। तीन नवंबर को समापन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी होंगी। दो नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में रवि किशन, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, गायिका तृप्ति शाक्या, मैथिली ठाकुर सहित कई नामी कलाकार प्रस्तुति करेंगे। तीन नवंबर को एहसान कुरैशी, कवियत्री कविता तिवारी आदि कई कलाकार हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी