डूबने से तीन की मौत

अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को पानी में डूबने से तीन लोगों की

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 06:50 PM (IST)
डूबने से तीन की मौत

अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बालक और एक युवक शामिल हैं, जिसमें युवक के डूबने की घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इन घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में विजय कुमार का पुत्र अनुराग (3) दोपहर खेलते-खेलते घर से लापता हो गया। परिजन ढूंढते-ढूंढते परेशान हो गए। अंत में घर के सामने हैंड़पम्प के पानी हेतु खोदे गए गढ्ढे में वह गिरा पाया गया। लोग उपचार हेतु सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

चंदवक थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव निवासी सतेंद्र ¨सह का पुत्र मयंक (5) खेलते-खेलते घर से दूर हो चला गया। परिजनों ने सोचा कि वह पास में ही कही खेल रहा होगा। कई घंटे बाद जब घर नहीं लौटा तो परेशान परिजन इधर-उधर खोजने हुए पोखरे के पास पहुंचे। देखा पोखरे में मयंक का शव उतराया हुआ था, वे अवाक रह गए।

पंवारा थाना क्षेत्र के खरूआंवा निवासी राहुल (24) गुरुवार की सांय गांव में आयोजित मेले में गया था। मेला समाप्त होने के काफी रात तक घर नहीं लौटा तो घर के लोग युवक की खोजबीन में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह शौच के लिए ग्रामीण तालाब की ओर गए तो भौचक्के रह गए। राहुल का शव तालाब में उतराया था। शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, थानाध्यक्ष ¨वद कुमार मय फोर्स पहुंचे। शव को तालाब से निकलवाकर कार्रवाई में जुट गए।

chat bot
आपका साथी