पढ़े रामचरित मानस, दूर हो जांएगी समस्याएं

सुजानगंज (जौनपुर): आज सभी नाना प्रकार के झंझावातों से जूझ रहे हैं। भौतिकवाद की आंधी ने सब को परेशान

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 08:20 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 08:20 PM (IST)
पढ़े रामचरित मानस, दूर हो जांएगी समस्याएं

सुजानगंज (जौनपुर): आज सभी नाना प्रकार के झंझावातों से जूझ रहे हैं। भौतिकवाद की आंधी ने सब को परेशान कर रखा है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि हम गुटका खाना छोड़ कर रामचरितमानस के गुटके का अध्ययन करें। उसे व्यवहारिक जीवन में उतारने का प्रयास करें तो सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उक्त उद्गार राष्ट्रीय इंटर कालेज सुजानगंज पर श्री राघव सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही नौ दिवसीय कथा के दूसरे दिन सोमवार को तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महराज ने व्यक्त किया। सती की कथा के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए पूज्यपाद ने कहा कि सती ने पार्वती के रूप में जन्म लेकर कठिन तपस्या करने के बाद शिव जी को पति के रूप में प्राप्त किया था। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को विष्णु का अवतार होने की बात रामचरितमानस में नहीं मिलती है। त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) तो स्वयं प्रभु श्री राम की आराधना करते हैं। वैसे भी देखा जाय तो रावण की भुजाओं और शीश को विष्णु का सुदर्शन नहीं काट पाया जब कि प्रभु श्री राम के बाणों ने उसे काट डाला।

प्रसंगवश मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव की सारगर्भित विवेचना करते हुए उन्होंने जब'भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी'का सस्वर गायन किया तो श्रोताओं से भरा पंडाल झूमने लगा। कहा कि प्रभु श्री राम त्रिदेवों में स्वयं समाहित हैं।

कथा के पूर्व में विकलांग विश्वविद्यालय के कुलसचिव आरपी मिश्र, ठा.राजदेव ¨सह, प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद मिश्र, इंद्रजीत ¨सह, शिव मूर्ति ¨सह, शिव मूर्ति मिश्र, सुरेश दूबे आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विकलांग शिविर कल

सुजानगंज (जौनपुर): क्षेत्रीय विधायक सीमा द्विवेदी के संयोजकत्व में जूनियर हाई स्कूल सुजानगंज पर 7 जुलाई को विकलांग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विकलांगों को प्रमाण पत्र और उपकरण देने की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी