ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत, यात्री घायल

जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को वृद्ध यात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 08:55 PM (IST)
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत, यात्री घायल

जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को वृद्ध यात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जीआरपी के जवान गश्त कर रहे थे। सुबह 11 बजे सूचना मिली भंडारी जंक्शन के समीप क्रा¨सग के पास एक वृद्ध की लाश कटी पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त करने की कोशिश किया। देर शाम 70 वर्षीय वृद्ध की पहचान मुरलीधर पांडेय निवासी अम्बेडकरनगर के रूप में हुई।

उधर हरिद्वार से पटना जा रहे बिहार निवासी सदल कुमार (24) चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी