यूबीआइ में चोरी का प्रयास

जौनपुर: मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार स्थित यूनियन बैंक में शुक्रवार की रात चोरों ने स्ट्रां

By Edited By: Publish:Sat, 18 Apr 2015 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2015 09:57 PM (IST)
यूबीआइ में चोरी का प्रयास

जौनपुर: मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार स्थित यूनियन बैंक में शुक्रवार की रात चोरों ने स्ट्रांग रूम में घुसने का प्रयास किया। सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस डाग स्क्वायड की मदद से छानबीन में जुटी है।

रोशनदान काटकर अंदर घुसे चोरों ने एलार्म खोल दिया। इसके बाद स्ट्रांग रूम में घुसने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की जानकारी शनिवार को सुबह तब हुई जब शाखा प्रबंधक गौतम कक्कड़ कैश निकालने के लिए पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना थानाध्यक्ष मीरगंज को दी। थानाध्यक्ष ने डाग स्क्वायड की मदद से छानबीन की। पुलिस दो संदिग्ध लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।

एक अन्य घटना में बक्शा थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने रामपाल ¨सह के बंद मकान का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व आभूषण चुरा ले गए। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय की खिड़की तोड़कर घुस गए। चोर दो सिलाई मशीन, पंखा, दरी, बर्तन आदि उठा ले गए।

chat bot
आपका साथी