मानव सेवा परमात्मा की सेवा

मीरगंज (जौनपुर): मानव सेवा परमात्मा की सेवा होती है। गरीब एवं असहायों की मदद कर जो सुख आपका मन मह

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 07:56 PM (IST)
मानव सेवा परमात्मा की सेवा

मीरगंज (जौनपुर): मानव सेवा परमात्मा की सेवा होती है। गरीब एवं असहायों की मदद कर जो सुख आपका मन महसूस करता है वैसी सुख-शांति जीवन में सदैव नहीं मिलती।

उक्त बातें सांसद कृष्ण प्रताप ¨सह ने मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इसके पूर्व उन्होंने जंघई रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। यात्री प्रतीक्षालय के पास गंदे कीचड़युक्त पानी, प्लेटफार्म पर शौचालय की जीर्ण-शीर्ण दशा देख नाराजगी जाहिर करते हुए डीआरएम से फोन पर शिकायत की। लोगों ने सांसद से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की। सांसद का स्वागत क्षेत्र के गोधना बाजार, मोलनापुर, बभनियांव तिराहा, जंघई तिराहा, जंघई कालोनी, असवां, गरियांव, नीभापुर, गोधुआ चौराहे पर किया ग्रया।

इस अवसर पर उनके साथ पुष्पा शुक्ला, चंद्रमणि तिवारी, खन्ना तिवारी, डब्बू ¨सह, अरविदं ¨सह मुन्ना, सतीश दूबे, महेंद्र तिवारी, संतोष चौहान, सुभाष चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी